भेल भोपाल की टीएसडी लैब को नाब्ल से पुनः मान्यता!

Mon, Apr 06 , 2026, 07:10 PM

Source : Uni India

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (TSD) को अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ/आईईसी 17025 के अनुरूप नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से अगले चार वर्षों के लिए पुनः मान्यता प्राप्त हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह मान्यता टीएसडी प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता, विश्वसनीयता और वैश्विक स्तर की कार्यकुशलता को प्रमाणित करती है। इसके माध्यम से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्रेशर और थर्मल क्षेत्रों में अंशांकन की सटीकता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनिश्चित होगी।

नए स्वीकृत दायरे के तहत प्रयोगशाला की क्षमताओं का विस्तार किया गया है। अब 300 मिमी तक के इंजीनियर स्क्वायर, 1000 मिमी तक के लॉन्ग गेज ब्लॉक तथा 0 से 90 डिग्री तक के बेवल प्रोट्रैक्टर का अंशांकन संभव होगा। इसके अलावा माइक्रोमीटर की अंशांकन सीमा 2000 मिमी और वर्नियर कैलीपर की 2500 मिमी तक बढ़ाई गई है। थिकनेस फॉयल की अंशांकन क्षमता को भी 9 माइक्रोन तक उन्नत किया गया है, जिससे उच्च सटीकता वाले कार्यों में सुविधा मिलेगी।

इन सुविधाओं से भेल के विभिन्न उत्पादन समूहों को लाभ मिलेगा, साथ ही समय और लागत में बचत भी होगी। इसके अलावा प्रयोगशाला आसपास के स्थानीय उद्योगों को भी सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास (Industrial Development) को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि गुणवत्ता के प्रति भेल की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी सशक्त बनाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups