अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध कई सालों तक चलेगी, तो भी नहीं होगी मिसाइलों की कमीः ईरान

Mon, Apr 06 , 2026, 10:06 AM

Source : Uni India

तेहरान: ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका और इज़रायल (United States and Israel) के साथ सैन्य संघर्ष (military conflict) कई सालों तक चलता है, तब भी उसके पास मिसाइलों की कोई कमी (no shortage of missiles) नहीं होगी। यह बात ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति पर संसदीय आयोग के सदस्य अलाएद्दीन बोरूजेर्दी ने रविवार को कही। ईरानी संसद की एजेंसी 'खाने-ए-मल्लत' ने बोरूजेर्दी के हवाले से कहा, "अगर यह युद्ध महीनों या सालों तक भी चलता है, तब भी ईरान को मिसाइल और रणनीतिक भंडारों के मामले में कोई समस्या नहीं होगी।"

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के साथ सैन्य कार्रवाइयों के दौरान पूरी दुनिया के सामने कई क्षेत्रों में अपनी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है, जिससे यह साबित होता है कि उसकी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।

गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए, , जिसमें तेहरान भी शामिल था। इससे काफी नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गई। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Major Update on LPG Cylinders: LPG गैस सिलेंडर पर सरकार का कड़ा फ़ैसला! अब खुले बाज़ार में नहीं मिलेंगे सिलेंडर, सिलेंडर की सीधी बिक्री पर रोक
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो, मंगलवार, रात 8:00 बजे ईस्टर्न टाइम! जब नागरिक बुनियादी ढांचे पर... 
 IMD का राज्य-वार मौसम अलर्ट! अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित इन 6 अन्य राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना 
Today's Breaking News: भजनलाल ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, ईरान के बहरेस्तान में अमेरिका-इजरायल के हमले में 13 लोगों की मौत
Tax Evasion Case : बहराइच में करोड़ो की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, बीएनएस के तहत मामला दर्ज

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups