Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी को 76.83 करोड़ का जीएसटी नोटिस

Wed, Apr 01 , 2026, 08:27 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने 76.83 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसे हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राधिकरण से आज ही यह नोटिस मिला है। 

इसमें 38 करोड़ 41 लाख 70 हजार रुपये का जीएसटी और ब्याज भरने का आदेश दिया गया है।  इसके साथ ही इतनी ही राशि जुर्माने के तौर पर जमा कराने के लिए कहा गया है। इस प्रकार कुल 76 करोड़ 83 लाख 40 हजार रुपये के भुगतान के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

यह मामला अप्रैल 2019 से मार्च 2024 के दौरान टैक्स क्रेडिट नोट्स से संबंधित है। मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ पहली अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस आदेश का उसकी वित्तीय, परिचालन से संबंधित या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups