GHMC Collects Over ₹2,500 Crore: जीएचएमसी ने पहली बार 2,500 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति कर किया प्राप्त

Wed, Apr 01 , 2026, 08:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे ज़्यादा संपत्ति कर प्राप्त किया है, जो 2,500 करोड़ के पार पहुंच गया है। नगर निकाय ने मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि 31 मार्च को रात आठ बजे तक 2,501.25 करोड़ रुपए का संकलन किया गया है। 

यह पहली बार है जब निकाय ने 2,500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। इस साल के दौरान, जीएचएमसी ने 962.82 करोड़ रुपए इकट्ठा किये, जबकि सीएमसी और एमएमसी सहित अन्य सर्किलों ने क्रमशः 986.03 करोड़ रुपए और 552.4 करोड़ रुपए का योगदान दिया। 

निगम को अपनी 'वन टाइम सेटलमेंट' योजना से भी काफ़ी बढ़ावा मिला, जिसके तहत चार दिसंबर, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 548 करोड़ की कमाई हुई। इस योजना के अंतर्गत 100.8 करोड़ रुपए की छूट भी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि यह रिकॉर्ड कलेक्शन सभी क्षेत्रों में कर निरीक्षकों, बिल कलेक्टरों और वरिष्ठ नगर निगम अधिकारियों के आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों की वजह से संभव हो पाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups