Pusa Regional Agriculture Fair: पूसा में लगेगा क्षेत्रीय कृषि मेला, ड्रोन और हाइड्रोपोनिक्स तकनीक होंगे आकर्षण!

Fri, Mar 13 , 2026, 07:50 AM

Source : Uni India

पटना: बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 13 से 15 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम “विकसित कृषि–उन्नत भारत” रखी गई है। मेला का उद्घाटन कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे। इस मेले में पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल,उड़ीसा, झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों के किसान, कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे।

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस मेले का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाना है, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। मेले में कृषि से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 130 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें आईसीएआर, विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों,निजी संस्थानों की भागीदारी होगी। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बीज, उर्वरक और खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

मेले के थीमैटिक पवेलियन में ड्रोन तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स (मिट्टी रहित खेती), ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मत्स्य पालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही समेकित कृषि प्रणाली, मधुमक्खी पालन, आईएफएस फसल कैफेटेरिया और आधुनिक कृषि यंत्रों के जीवंत मॉडल भी किसानों को देखने को मिलेंगे। तीन दिनों तक आयोजित इस मेले में कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र और किसान गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। 

इनमें गेहूं की उन्नत खेती, पोषक अनाज (श्री अन्न), महिला किसानों की भूमिका, बीज उत्पादन और मशरूम की खेती जैसे समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। मेले में फल, फूल, सब्जी और उनसे बने उत्पादों की उद्यान प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पशु प्रदर्शनी, किसान–वैज्ञानिक संवाद और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिससे किसानों को नई तकनीकों के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups