अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Wed, Mar 11 , 2026, 02:43 PM

Source : Uni India

बैतूल : मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के आमला क्षेत्र (Amla area of ​​Betul district) के ग्राम तोरनवाड़ा में अवैध शराब (illegal liquor) की बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी शैलेन्द्र बडोनिया (Sub-Divisional Officer Shailendra Badonia) और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर गांव में चल रहे अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। शराब के कारण आए दिन झगड़े, मारपीट और विवाद (scuffles, and disputes) की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इस स्थिति का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है और उन्हें असुरक्षा तथा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव को शराब मुक्त बनाने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पक्की और कच्ची शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। 

उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गांव में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की
PhonePe fraud: केरल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया वित्तीय घोटाला! मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर हो रही नई साइबर धोखाधड़ी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप: तीन माह बाद भी समाधान नहीं, पात्र होने के बावजूद 12 हितग्राही आज भी योजना के लाभ से वंचित 
Big Breaking: मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ! बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups