बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट कस्बे (wedding in Doghat) में एक विवाह समारोह में शामिल होने आये शामली जनपद (Shamli distric) के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय (Superintendent of Police Suraj Kumar Rai) ने बताया कि मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा दोघट में बारात में आए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात्रि को शामली जनपद के बहावड़ी गांव निवासी विक्की उर्फ विवेक (42)अपनी पत्नी और पूर्व प्रधान बबली के साथ बागपत के कस्बा दोघट में एक विवाह समारोह में बाराती के रूप में शामिल होने आये थे। बताया गया कि जैसे ही वह फार्म हॉउस की पार्किंग में पहुंचे तो उसी के गांव के ही दो लोगों ने गांव की पुरानी रंजिश को लेकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फार्म हॉउस में अचानक गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।
फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने गोली मारकर भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 11 , 2026, 03:01 PM