लखनऊ : गैस, पेट्रोल और डीजल (gas, petrol, and diesel) को लेकर फैल रही अफवाहों और संभावित कालाबाजारी को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Following Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद प्रशासन और आपूर्ति विभाग (administration and supply departments) की टीमें प्रदेश भर में सक्रिय हो गई हैं। नोएडा से लेकर गोरखपुर तक जिलों में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है।
कई स्थानों पर छापेमारी कर स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की जमाखोरी या कालाबाजारी को रोका जा सके। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (petrol, diesel, and cooking gas) की सप्लाई सुचारु रूप से जारी रहे और कहीं भी कृत्रिम संकट पैदा न होने पाए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या कारोबारी जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लगातार निरीक्षण अभियान जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 11 , 2026, 03:17 PM