Kotputli-Behror Police: सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में पुलिसकर्मियों ने भरा एक लाख 61 हजार का 'मायरा'; करी मिसाल कायम!

Wed, Mar 11 , 2026, 08:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोटपूतली-बहरोड़: अक्सर सख्त और अनुशासित नजर आने वाली खाकी के पीछे एक बेहद संवेदनशील और मानवीय हृदय भी धड़कता है, इसकी एक जीवंत मिसाल राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस थाने में देखने को मिली। यहाँ के पुलिसकर्मियों ने न केवल कानून की रक्षा की, बल्कि सामाजिक सरोकार निभाते हुए अपने थाने के सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी में 'मायरा' (भात) भरकर इंसानीयत का एक अनुपम उदाहरण पेश किया है।

नारायणपुर थाने में कैलाश नामक सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएँ दे रहा है। जब उसकी बेटी की शादी तय हुई, तो आर्थिक तंगहाली के बीच खुशियाँ मनाने की चुनौती थी। जैसे ही यह बात थाना स्टाफ के संज्ञान में आई, बानसूर सीओ मेघा गोयल और थानाधिकारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने एकजुट होकर कैलाश की मदद करने का निर्णय लिया। पुलिसकर्मियों ने आपसी सहयोग से राशि एकत्रित की ताकि अपनी सहकर्मी की बेटी की शादी को यादगार बनाया जा सके।

शादी समारोह के दौरान जब खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी हाथों में मायरे की थाल और उपहार लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, तो हर कोई दंग रह गया। पुलिसकर्मियों ने सामाजिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए एक लाख 61 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की साथ ही घरेलू उपयोग के विभिन्न सामान और कपड़े उपहार स्वरूप दिए। नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। अपनी बेटी की शादी में पुलिस के इस बड़े सहयोग को देखकर कैलाश और उसका परिवार भावुक हो गया। 

कैलाश ने नम आंखों से कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि थाने का स्टाफ इस तरह उसके परिवार की जिम्मेदारी साझा करेगा। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बानसूर की वृत्ताधिकारी मेघा गोयल और थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने कहा, "कैलाश हमारे थाने का महज एक कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा है। एक सहकर्मी के नाते उसकी खुशियों में शामिल होना और उसकी मदद करना हमारी पारिवारिक जिम्मेदारी थी। हम चाहते थे कि उसकी बेटी की विदाई सम्मानपूर्वक हो।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups