दोहा: कतर सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी कतर एनर्जी (Qatar Energy) ने 'अपरिहार्य परिस्थितियों' की घोषणा करते हुए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) और संबंधित उत्पादों का उत्पादन रोकने की घोषणा की।
दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी उत्पादक ने सोमवार को ने एक बयान में कहा कि 'रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी और मेसइद इंडस्ट्रियल सिटी में कतर एनर्जी के परिचालन केंद्रों पर सैन्य हमलों के कारण, कतर एनर्जी ने एलएनजी और संबंधित उत्पादों का उत्पादन बंद कर दिया है।'
इस घोषणा के तुरंत बाद, बेंचमार्क डच और ब्रिटिश थोक गैस की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की उछाल आयी, जबकि बेंचमार्क एशियाई एलएनजी की कीमतें लगभग 39 प्रतिशत तक बढ़ गयीं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 05 , 2026, 08:54 AM