Air India to resume flights: एयर इंडिया आज से जेद्दा के लिए शुरू करेगी नियमित उड़ानें! 

Thu, Mar 05 , 2026, 08:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया (Tata Group airline Air India) आज से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए नियमित उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कल बताया कि 05 मार्च से एयर इंडिया जेद्दा के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर रही है जबकि पश्चिम एशिया के अन्य शहरों के लिए उसकी सभी उड़ानें फिलहाल रद्द रहेंगी। जेद्दा के लिए आज उसकी तीन उड़ानें प्रस्थान करेंगी। इनमें दिल्ली से जेद्दा के लिए एक उड़ान और मुंबई से दो उड़ानें शामिल हैं।

इसके अलावा, फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए वह मुंबई और दुबई के बीच एक अतिरिक्त उड़ान का भी परिचालन करेगी। अतिरिक्त उड़ान के लिए बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल किया जायेगा जिसमें लगभग 350 सीटें हैं। बयान में कहा गया है कि एयर इंडिया पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजदीकी नजर रखे हुए है और दुबई तथा जेद्दा से लोगों को वापस लाने के लिए सीमित संख्या में उड़ाने शुरू की गयी हैं। स्थिति पर सूक्ष्मता से विचार करने के बाद उसने जेद्दा से आज से नियमित उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।

इससे पहले एयरलाइन ने उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप से अपनी नियमित उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। साथ ही बढ़ती मांग के आधार पर टोरंटो (कनाडा), फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) और पेरिस (फ्रांस) के लिए अतिरिक्त उड़ानों की भी घोषणा की थी। उसने बताया था कि 05 मार्च से 11 मार्च के बीच वह दिल्ली से टोरंटो के लिए और 07 मार्च से 10 मार्च के बीच दिल्ली से फ्रैंकफर्ट के लिए तीन-तीन अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा दिल्ली से पेरिस के लिए 08 मार्च को एक अतिरिक्त उड़ान का परिचालन होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups