FTCCI to host C Rise - Give to Gain event: एफटीसीसीआई छह मार्च को महिला उद्यमियों के कार्यक्रम की मेजबानी करेगा!

Thu, Mar 05 , 2026, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हैदराबाद: तेलंगाना वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (एफटीसीसीआई) छह मार्च को महिला कारोबारियों की नेत़ृत्व क्षमता ,उद्यमिता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिये यहां ''सी राइज –गिव टू गैन'' कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। एफटीसीसीआई महिला शाखा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद महिला कारोबारियों को एक मंच प्रदान करना है जिसमें उनकी उपलब्धियों तथा उनके पक्के इरादों से प्रेरित कहानियों पर रोशनी डाली जाएगी।

फेडरेशन ने बुधवार को यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि वक्ताओं में पश्चिम बंगाल की एक योग इंस्ट्रक्टर अर्पिता रॉय भी शामिल हैं, जो दोनों पैर खोने के बावजूद योग आसन करती हैं और हिम्मत तथा लगन की निशानी है। इस दौरान कोह! फूड्स की संस्थापक और सीईओ कीर्ति प्रिया ओडापल्ली भी लोगों को संबोधित करेंगी। तेलंगाना के एक गांव की रहने वाली प्रिया ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी से बी फार्मा किया और भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता से एमबीए किया। 

अपनी माँ के घर पर बने गाजर का बारीक पिसे पाउडर से प्रेरित होकर उन्होंने सेहतमंद सब्जियों के पाउडर और मिक्स पर फोकस करने वाला तेलंगाना-बेस्ड ब्रांड लॉन्च किया। स्टैंड अप इंडिया स्कीम और स्टार्टअप इंडिया के तहत 50 लाख रुपये का रिण लेकर उन्होंने विनिर्माण इकाई शुरू की। एक विशेष संवाद सत्र में कीर्ति प्रिया ओडापल्ली और कोह! फूड्स की सह संस्थापक रोहिणी दीप्ति नट्टी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेलंगाना राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष नेरेला शारदा और ग्रैन्यूल्स इंडिया लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक उमा देवी चिगुरुपति शामिल होंगी।

एफटीसीसीआई महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. तस्नीम शरीफ ने कहा कि इस पहल का मकसद अलग-अलग सेक्टर की महिलाओं के लिए सुझाव साझा करने और भविष्य में ऐसी प्रतिभाओं को बढ़ने के लिये एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तस्नीम शरीफ करेंगी और इसमें रशीदा अदनवाला (टीआईई हैदराबाद), विनीता सुराणा (सुराणा ग्रुप), बॉबी अज़मीरा, शीतल मोंडकर और विमेन इन टेक इंडिया की राधिका युवराज जैसी वक्ता शामिल होंगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups