Russia thanks Azerbaijan and Iran: रुस ने अजरबैजान और ईरान को उसके नागरिकों को निकालने में मदद के लिये धन्यवाद दिया!

Thu, Mar 05 , 2026, 07:46 AM

Source : Uni India

तेहरान: रुस ने अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान और अजरबैजान में रह रहे रुसी नागरिकों को वहां से निकालने में मदद करने के लिए दोनों देशों की सरकारों को धन्यवाद दिया है। तेहरान में स्थित रूसी दूतावास ने बुधवार को तेहरान और अज़रबैजान से रूसी नागरिकों को निकालने में उनकी मदद और लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

दूतावास ने आगे कहा कि ईरान में रूसी नागरिकों को ज़रूरी जानकारी दी जा रही है और ईरान से उनके निकलने में मदद की जा रही है। यह भी कहा गया कि 45 बच्चों समेत 117 रूसी नागरिकों को अज़रबैजान सीमा के रास्ते निकाला गया। निकाले गए लोगों के समूह में सात बेलारूसी नागरिक और किर्गिस्तान का एक नागरिक भी शामिल था।

राजनयिक मिशन के टेलीग्राम चैनल पर बयान में कहा गया, "क्रॉसिंग नॉर्मल रही। 04 मार्च की सुबह, हमारे साथी रूसी ईएमईआरसीओएम उड़ान से ज़ुकोवस्की हवाईअड्डे पर सुरक्षित पहुँच गए।" ईरान के आस-पास हाल ही में बढ़े तनाव के बीच, रूसी नागरिक अस्तारा चेकपॉइंट से ईरान-अज़रबैजान बॉर्डर, नूरदुज़ (अगरक) चेकपॉइंट से ईरान-आर्मेनिया सीमा और सराख्स जांच चौकीसे ईरान-तुर्कमेनिस्तान सीमा पार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान समेत ईरान के अनेक ठिकानों पर हमले किए, जिससे काफी नुकसान हुआ और अब तक हजारों लोग मारे गए हैं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़रायली इलाके के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानाें पर भी हमले किए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या इंसानी नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का एक निंदनीय उल्लंघन है। रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इज़रायली हमले की निंदा की और तुरंत तनाव कम करने और लड़ाई खत्म करने की अपील की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups