Match warehouse fire: तमिलनाडु में माचिस के गोदाम में आग लगने से एक मजदूर की मौत, दो घायल!

Mon, Mar 02 , 2026, 07:24 PM

Source : Uni India

चेन्नई।  तमिलनाडु में दक्षिणी थूथुकुडी ज़िले (southern Thoothukudi district) के पांडवरमंगलम गांव में माचिस के गोदाम में आग (fire) लगने से एक मज़दूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मृतक के परिवार और घायलों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 08:30 बजे हुई जिसमें कार्तिक (27) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सुदलाईमुथु (42) और गणेशन (47) को थूथुकुडी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दोनो केरल के रहने वाले थे और कोविलपट्टी तालुक में रहते है।

श्री स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मुख्यमंत्री जन राहत कोष (Chief Minister Public Relief Fund) से कार्तिक के परिवार को चार लाख रुपये के मुआवज़े का ऐलान किया। उन्होंने दोनों घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का भी ऐलान किया और अस्पताल अधिकारियों को उन्हें बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups