देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में होली (Holi holiday) अवकाश के बावजूद मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन (medical college administration) ने आधे दिन ओपीडी संचालित करने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. एच. के. मिश्रा ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी। पंजीयन काउंटर सुबह 11:30 बजे तक संचालित होगा। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। हालांकि होली के दिन ओपीडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी। इसके लिए प्रत्येक शिफ्ट में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (Emergency Medical Officer) सहित तीन डॉक्टरों और आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। मरीजों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 बेड का एक वार्ड भी आरक्षित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह मरीजों की सुविधा और हित को ध्यान में रखकर की गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 02 , 2026, 07:39 PM