BJP protest: हैदराबाद में सरकारी कर्मचारियों की बकाया राशि जारी करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल!

Mon, Mar 02 , 2026, 07:35 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों, सेवारत कर्मचारियों और शिक्षकों की लम्बित बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग करते हुए इंदिरा पार्क-धरना चौक पर भूख हड़ताल का आयोजन किया। इस विरोध-प्रदर्शन (protest) का नेतृत्व भाजपा तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने किया।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने हिस्सा लिया और राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि अवकाश प्राप्त लाभ के भुगतान में देरी से गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है जिससे कई कर्मचारियों को दशकों की सेवा से मिले लाभ का दावा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री रामचंदर राव ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (Chief Minister A. Revanth Reddy) पर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अवकाश प्राप्ति लाभ का भुगतान न होने से पेंशनभोगियों को बहुत मुश्किल हो गई है। उन्होंने आर्थिक तनाव और इलाज न मिलने के कारण कर्मचारियों की मौत की खबरों का हवाला दिया। भाजपा नेता (BJP leader) ने फीस वापसी और आरोग्यश्री भुगतान में बढ़ते बकाए का भी मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार के बकाया चुकाने में नाकाम रहने की वजह से छात्रों और मरीजों पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार के 'बुलडोजर-शैली के शासन' (Bulldozer-Style Rule) की आलोचना की और उस पर गरीबों के घर गिराने और अपनी प्रतिबद्धताओं को नजरंदाज करने का आरोप लगाया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups