जमुई। शहर के मसौढ़ी बस स्टैंड (Masaurhi bus stand) के पीछे स्थित गायत्री मंदिर के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान हरनाहा गांव निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। वह अपना केवाईसी (KYC) कराने के सिलसिले में शहर आई थीं। वह गायत्री मंदिर के पास खड़ी होकर अपनी बेटी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से सिकंदरा रोड की ओर भाग निकले।
कंचन देवी की बेटी श्वेता (Shweta) ने बताया कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ ही थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक ने काला शर्ट पहन रखा था और उसके बाल घुंघराले थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण दूसरे युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से नहीं देख पाए। श्वेता ने बताया कि उन्होंने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं सके। घटना की सूचना मिलते ही जमुई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कि। यह पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 23 , 2026, 10:08 PM