बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) के नये नियम के विरोध (Protest) में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा (Major Incident)टल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर की है, जहां कुंवर दहौरा नामक युवक ने अपने शरीर पर आग लगाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने अपनी लुंगी में आग लगा ली थी, जिसे वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बुझा दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यूजीसी के विरोध में शहर में पोस्टर लगाकर अपनी मांगें उठा चुका है। उसका कहना है कि यदि यूजीसी से संबंधित प्रावधान वापस नहीं लिए गए तो वह और उसके 11 साथी राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan), संसद भवन या प्रधानमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करेंगे। इसकी शुरुआत उसने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर की।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 23 , 2026, 06:19 PM