मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने पिछले साल फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया था। राशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में वे महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं।
राशा को कई बार भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा जाता है। राशा एक बार फिर वे शिव मंदिर पहुंचीं, जहां नंदी के कान में उन्होंने अपनी मनोकामना कही। इसके अलावा राशा ने कुछ फोटोज और साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही हैं।
वहीं, कुछ फोटोज उनके प्रोफेशनल फ्रंट की हैं, जिनमें वे फोटोशूट कराती दिख रही हैं। राशा बॉलीवुड के बाद अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। राशा की पहली तेलुगु फिल्म को अजय भूपति निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का नाम 'श्रीनिवासा मंगापुरम' है। इसके अलावा राशा फिल्म 'लाइकी लाइका' में भी नजर आएंगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 23 , 2026, 08:12 AM