पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार (Prem Kumar) ने सोमवार को सदन में कहा कि 25 फरवरी को सदन परिसर में आयोजित होने वाले बसंतोत्सव (Basantotsav) के अवसर पर सभी क्षेत्रों के वैसे उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, जिन्हें 'जीआई टैग' (GI tag) मिलने की संभावना हैं। कुमार ने आज सदन में उपस्थित विधायकों से कहा कि इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्रों की प्रसिद्ध वस्तुओं को उपलब्ध कराएं।
विधायक सियाराम सिंह (MLA Siyaram Singh) ने आज सदन में तारांकित सवाल के माध्यम से कहा कि सरकार बाढ़ की प्रसिद्ध मिठाई खोबिया लाई को 'जीआई टैग' देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखने का विचार रखती है क्या? इसके जवाब में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि वह स्वयं बाढ़ से गुजरते हुए इस प्रसिद्ध मिठाई को खाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कृषि विभाग के सौजन्य से कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने 19 मई 2025 को ही जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्री, चेन्नई को आवेदन भेज दिया था। सरकार इस पर पुनः ध्यान देगी श्री जायसवाल के जवाब के बाद अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आग्रह किया कि 'जीआई टैग' के लिए गयाजी के तिलकुट का भी आवेदन ले लीजिए। इस पर हल्के फुल्के अंदाज में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष का आसन आग्रह नही निर्देश देता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 23 , 2026, 07:21 PM