Crude oil production: कच्चे तेल का उत्पादन जनवरी में आठ प्रतिशत घटा

Thu, Feb 19 , 2026, 09:10 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। देश में कच्चे तेल (crude oil) का उत्पादन जनवरी में आठ प्रतिशत घटकर 23 लाख टन रह गया। पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (PPAC) द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी में देश में 211 लाख टन कच्चे तेल और 45 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया गया। पिछले साल जनवरी में इनका क्रमशः 212 लाख टन और 44 लाख टन आयात हुआ था। इसके अलावा, द्रवित प्राकृतिक गैस (LNG) का आयात 15.3 प्रतिशत बढ़कर 280.8 करोड़ मानक घन फुट पर रहा।

जनवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का कुल उत्पादन 0.4 प्रतिशत बढ़कर 250 लाख टन पर और खपत 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 211 लाख टन पर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग में वृद्धि का मुख्य योगदान रसोई गैस का रहा जिसकी खपत में सात प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी। इसमें एलपीजी की खपत 28 लाख टन से बढ़कर 30 लाख टन, पेट्रोल की 33 लाख टन से बढ़कर 35 लाख टन और डीजल की 77 लाख टन से 80 लाख टन हो गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups