Greater Noida Domestic Dispute Case: घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी हिरासत में

Thu, Feb 05 , 2026, 12:51 PM

Source : Uni India

Greater Noida Domestic Dispute Case : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र (Jewar police station area) में घरेलू विवाद (domestic dispute) के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 55 वर्षीय रुक्मिणी देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जेवर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के साथ विवाद के चलते बेटे ने अपनी मां पर बर्तन से वार कर घायल कर दिया, तथा घायल महिला को उपचार के लिए परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, पुलिस द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पिछले कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। गत बुधवार को किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान कृष्ण कुमार ने परात से हमला कर अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों द्वारा घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार को हिरासत में ले लिया है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups