UP Police Constable Recruitment Exam Dates: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8 से 10 जून तक होगी लिखित परीक्षा!

Wed, Feb 04 , 2026, 10:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष 32,679 पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार सिपाही भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा 8 जून (सोमवार), 9 जून (मंगलवार) और 10 जून (बुधवार) को आयोजित होगी। 

परीक्षा तीनों दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय से जारी किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सिपाही भर्ती–2025 के लिए अधिकतम आयु सीमा में एकमुश्त तीन वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान किया गया है। 

यह निर्णय उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा का शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत लागू किया गया, जिससे आयु सीमा के कारण बाहर हो रहे हजारों युवाओं को अवसर मिला है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में प्रदेश में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्तियां की गई थीं, जो अब तक की सबसे बड़ी भर्ती रही। चयनित पदों में से 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups