Livelihood Mission: आजीविका मिशन और मुख्यमंत्री योगी के विजन का दिख रहा असर!

Mon, Feb 02 , 2026, 08:38 PM

Source : Uni India

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आजीविका मिशन (Livelihood Mission) के तहत डेयरी सेक्टर से जुड़कर 47 हजार महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं जिसका जरिया बना है श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन ;एमपीओ.। इस एमपीओ की शेयरहोल्डर ग्रामीण महिलाएं ही हैं और इनके बल पर इस संस्था ने महज दो साल दो माह में 192 करोड़ रुपए का टर्नओवर हासिल कर लिया है। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (National Dairy Development Board) के सहयोग से किया गया है। यह एमपीओ 26 नवंबर 2023 से क्रियाशील हुआ।

इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी ;सीईओ. धनराज साहनी के अनुसार क्रियाशीलता के दो साल दो माह में 31 जनवरी 2026 तक गोरखपुर मंडल की 47 हजार महिलाएं इससे जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। इस अवधि में एमपीओ का टर्नओवर 192 करोड़ रुपये का है। अब तक एमपीओ द्वारा 155 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान महिला शेयरहोल्डर्स को किया जा चुका है। एमपीओ की शेयरहोल्डर महिलाएं प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर से अधिक दूध का संग्रह करती हैं। एमपीओ से जुड़ी करीब दो हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस एमपीओ का कार्यक्षेत्र मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर है। एमपीओ द्वारा 500 से अधिक मिल्क पूलिंग पॉइंट्स के माध्यम से संग्रहित दूध की आपूर्ति मदर डेयरी को की जाती है। लखपति दीदियों के अलावा एमपीओ से जुड़ी अन्य महिलाएं भी औसतन प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये की आय घर बैठे प्राप्त कर रही हैं। सीईओ धनराज शाहनी का कहना है कि एमपीओ की यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी प्रेरणा और दूरदर्शी दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्र की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

’शेयरहोल्डर्स को 53ण्16 लाख रुपये की निष्ठा प्रोत्साहन राशि व लाभांश का वितरण’श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का गठन बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर किया गया है। इसके परिणाम भी उसी के अनुरूप आ रहे हैं। इस एमपीओ ने दीपावली पर महिला शेयरहोल्डर्स को 53.16 लाख रुपये की निष्ठा प्रोत्साहन राशि और लाभांश का वितरण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को कारगर सिद्ध किया है। प्रोत्साहन राशि और लाभांश का वितरण इस बात का भी प्रमाण है कि पशुपालन व दुग्ध उत्पादन से जुड़कर मंडल की हजारों महिलाएं स्वावलंबन की डगर पर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही हैं। एमपीओ द्वारा निष्ठा प्रोत्साहन राशि महिलाओं को कारोबार में उनके योगदान के आधार पर दी गई जबकि इक्विटी शेयर पर लाभांश आठ रुपये प्रति शेयर की दर से दिया गया। इस एमपीओ के प्रति शेयर का अंकित मूल्य 100 रुपये है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups