Opium: हजारीबाग जिले के चौपारण में पुलिस-वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल नष्ट!

Mon, Feb 02 , 2026, 08:00 PM

Source : Uni India

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों (Narcotics) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम ढोडिया सहित अंजन के विभिन्न इलाकों में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम (Joint team of Police and Forest Department) द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 25 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से 6 डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें वहीं नष्ट कर दिया गया।

पुलिस द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के उपरांत उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है। इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल (SDPO Barhi Ajit Kumar Bimal), पु0नि0 बरही अंचल चंद्रशेखर, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो, एएसआई कमरुद्दीन सहित सशस्त्र बल एवं वन विभाग के बनपाल कुलदीप कुमार एवं सरवन कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि दुर्गम एवं सुदूर क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से अवैध अफीम की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups