BHU Agriculture Conference: बीएचयू में जलवायु-सहनशील कृषि एवं सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन!

Mon, Feb 02 , 2026, 10:13 PM

Source : Uni India

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग द्वारा ‘क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: इनोवेशन एंड सॉल्यूशंस’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 5 से 7 फरवरी को स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में फिलीपींस स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI) तकनीकी सह-आयोजक के रूप में सहयोग कर रहा है। सम्मेलन के संयोजक एवं आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के अध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार सिंह के अनुसार, इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों एवं नीति-निर्माताओं का ध्यान आकर्षित करना है कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि का सतत विकास कैसे सुनिश्चित किया जा सके।इरी की डॉ. स्वाती नायक सह-संयोजक हैं।

आयोजन सचिव डॉ. जे. जोर्बन (Dr. J. Jorban) ने सोमवार को बताया कि सम्मेलन में देश के 24 राज्यों के अलावा 4-5 अन्य देशों से 500 से अधिक वैज्ञानिक, शिक्षक, किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि, शोधार्थी एवं अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विश्व के प्रमुख कृषि विशेषज्ञों, प्रख्यात वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, कृषि उद्यमियों, युवा शोधकर्ताओं तथा छात्रों के लिए 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती—जलवायु परिवर्तन—के संदर्भ में विश्व खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर विचार-विमर्श हेतु एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. यू.पी. सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन समारोह 5 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे होगा, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी (Ajit Kumar Chaturvedi) करेंगे। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की स्थिति में कृषि के सतत विकास के माध्यम से किसानों की आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups