Construction of: 51.19 करोड़ रुपये की लागत से पटना में साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति-सम्राट चौधरी

Wed, Jan 14 , 2026, 07:41 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बुधवार को बताया कि पटना जिले के 5, मैंगल्स रोड स्थित साइबर अपराध इकाई 
(Cyber ​​Crime Unit) तथा विशेष शाखा के लिए नए अत्याधुनिक भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।  चौधरी ने बताया कि इन परियोजनाओं पर 51 करोड़ 19 लाख 84 हजार छह सौ रुपये खर्च किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार बदलते समय और बढ़ती तकनीकी चुनौतियों (technological challenges) को देखते हुए पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पटना जिलान्तर्गत 5, मैंगल्स रोड में प्रस्तावित भवन का निर्माण बी प्लस ग्राउंड प्लस पांच संरचना के रूप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में साइबर अपराध इकाई और विशेष शाखा के लिए आवश्यक कार्यालय कक्षों के साथ फर्नीचर और आधारभूत संरचना की भी व्यवस्था की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह भवन बिहार पुलिस की तकनीकी क्षमता को एक नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष रूप से समर्पित और आधुनिक भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए भवन के निर्माण से साइबर अपराधों की जांच, विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई में तेजी आएगी, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधन और अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। साइबर अपराध जैसे जटिल और संवेदनशील मामलों से निपटने के लिए मजबूत अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups