नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने बुधवार को सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans Day) पर देश के पूर्व सैनिकों के बलिदान और त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में "देश के पूर्व सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान" को याद करते हुए कहा कि उनका अटूट साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के अवसर होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व सैनिक देश के प्रति गहराई से समर्पित हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर "हमारे पूर्व सैनिकों और सेवारत कर्मियों के प्रति गहरी कृतज्ञता" व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कि उनके बलिदान भारत की सीमाओं की जीवित ढाल बनते हैं और देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों, सेवारत कर्मियों और उनके परिवारों की गरिमा और कल्याण के प्रति पूर्ण एवं अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस हर साल 14 जनवरी को फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा, ओबीई, भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ की विरासत और उत्कृष्ट सेवा का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। वह 1953 में इसी दिन सेवानिवृत्त हुए थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 14 , 2026, 01:09 PM