Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर खिचड़ी के होते हैं चार यार, दही, पापड़, घी और आचार!

Tue, Jan 13 , 2026, 06:55 PM

Source : Uni India

पटना। मकर संक्रांति पर जहां बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में चूड़ा- दही खाने की परंपरा है, वहीँ इस अवसर पर लजीज खिचड़ी (Khichdi) खाने और खिलाने का चलन भी है।
खिचड़ी कहीं मंदिर का प्रसाद होता है तो कहीं गरीबों का भोजन। खिचड़ी के बारे में एक प्रचलित कहावत भी है, खिचड़ी के हैं चार यार दही, पापड़, घी, आचार(curd, papad, ghee, and pickle)। यानी, जब बढ़िया दही, शुद्ध घी, लजीज मसालेदार पापड़ और बेहतरीन आचार के साथ जब खिचड़ी परोसी जाती है, तब यह न प्रसाद होती है, न गरीब का भोजन, बल्कि ऐसी खिचड़ी स्टेटस सिंबल होती है। अपने चारों यार के साथ थाली में आयी ऐसी खिचड़ी मेजबान की हैसियत बताने वाली होती है।

1970 के दशक में जब डा जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में गैर- कांग्रेसवाद की राजनीति तेज हुई, उस दौर में भी खिचड़ी ने शब्द मात्र से अपनी मजबूत जगह राजनीति में बनायीं। तब कई राज्यों की विपक्षी दलों की मिली- जुली सरकारें बनीं थी, लेकिन उन्हें खिचड़ी सरकार की संज्ञा से नवाजा गया। सदियों पुराने भोजन खिचड़ी का राजनीतिकरण का दौर भी शायद यहीं से शुरू हुआ।
हालांकि आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य रंजन कुमार का मानना है कि आसानी से पकने और जल्दी पचने वाली खिचड़ी ऐसा आहार है, जो शरीर में विद्यमान वात, पित्त और कफ के संतुलन को बनाने में सहायक होता है। खिचड़ी शरीर में बनने वाले हानिकर रसायन को बेअसर करने वाला भोजन है।


भोजन के रूप में खिचड़ी एक देसी फास्ट फूड है। भारत सरकार ने ग्लोबल फूड एक्सपो की ओर से आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया- 2017 में इसे देश की तरफ से सुपर फूड के रूप में पेश किया था। उसी दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने खिचड़ी को भारत का सुपर फूड और क्वीन ऑफ़ आल फूड के रूप में दुनिया के समक्ष परोसा गया था। दाल और चावल को सामान अनुपात में मिलाकर आसानी से पकने वाली खिचड़ी के महत्व को ध्यान में रखकर ही शायद इसे धार्मिक- सांस्कृतिक रूप दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups