दक्षिणी लेबनान में इजरायली टैंक ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर की गोलीबारी : यूनिफिल

Tue, Jan 13 , 2026, 03:40 PM

Source : Uni India

बेरुत: लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) ने कहा है कि उसके शांति सैनिकों पर एक इजरायली टैंक ने गोलीबारी (Israeli tank fired) की है। मिशन ने सोमवार को एक बयान में कहा, "आज सुबह यूनिफिल शांति सैनिकों ने सरदा के पास लेबनानी क्षेत्र में इजरायल रक्षा बलों (IDF) की एक चौकी से दो मर्कावा टैंकों को लेबनान में आगे बढ़ते हुए देखा। शांति सैनिकों ने संपर्क चैनलों के माध्यम से टैंकों से अपनी गतिविधि रोकने का अनुरोध किया। 

कुछ समय बाद एक टैंक ने अपनी मुख्य तोप से तीन गोले दागे, जिनमें से दो गोले शांति सैनिकों से लगभग 150 मीटर दूर जाकर गिरे। सौभाग्यवश कोई घायल नहीं हुआ। बयान में कहा गया कि शांति रक्षा दल ने ब्लू लाइन के पास स्थित संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करने के स्थापित चलन के अनुसार सरदा क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के बारे में इजरायल रक्षा बलों (Israeli Defense Forces) को पहले ही अवगत करा दिया था। बयान में कहा गया, "सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 के अंतर्गत कार्य कर रहे शांति सैनिकों पर इस तरह के हमले चिंताजनक रूप से आम होते जा रहे हैं। ऐसे हमले प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन हैं।

नवंबर 2024 के संघर्षविराम समझौते के बावजूद, लेबनान ने बार-बार इजरायल पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान के पांच रणनीतिक बिंदुओं पर मौजूद है जिनमें ग़जार गांव का उत्तरी भाग भी शामिल है, जिसे लेबनानी अधिकारी निरंतर कब्ज़ा एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का उल्लंघन मानते हैं। इजरायली सेना का दावा है कि ये हमले हिज़्बुल्लाह के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। इजरायल ने बार-बार इस बात पर बल दिया है कि वह हिज़्बुल्लाह के सैन्य नेताओं और शिया आंदोलन से उत्पन्न खतरों की समाप्ति के लिए लेबनान पर हमले जारी रखेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups