Raebareli Crime: रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार!

Tue, Jan 13 , 2026, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि शेष को मौके से दबोच लिया गया।

उन्होने बताया कि बीते 6/7 जनवरी की रात जगतपुर इलाके के अंतर्गत एक मंदिर से पीतल के घंटे चोरी होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटनाओं की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस को सक्रिय इस गिरोह की जानकारी मिली, जो रात के समय बड़े मंदिरों को चिन्हित कर वहां बंधे घंटों की चोरी करता था। गिरोह के सदस्य मंदिर परिसर की रेकी करते, वाहन का प्रयोग करते जिसमें महिला को कार में आगे बिठा कर जाते ताकि पुलिस को शक न हो और मंदिर के घण्टो की चोरी के बाद पीतल के घंटों को कबाड़ी बाजार में बेचकर फरार हो जाते थे।

आरोपियों में गोविन्द सिंह उर्फ आकाश,मोनू भदौरिया,आदित्य,आनन्द कुमार गिरी बबलू सिंह उर्फ शिवबक्श सिंह, सुनील कुमार पोर्वाल और महिला आरोपी सुमन शामिल हैं। उन्होने रायबरेली सहित आसपास के जिलों में मंदिरों से घंटा चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से आपराधिक इतिहास दर्ज है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups