Blackout Mock: जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

Mon, Jan 12 , 2026, 08:29 PM

Source : Uni India

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र (Dinesh Chandra) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार (Collectorate auditorium) में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Netaji Subhas Chandra Bose) के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डॉ चन्द्र ने जानकारी दी कि नागरिक सुरक्षा के तहत ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में सायं 6 बजे से किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात अथवा आकस्मिक स्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना भी की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, चीफ वार्डन डॉ. मनोज वत्स सहित पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups