Bhojraj Nag: भोजराज नाग ने कोलांग महोत्सव में लिया भाग, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

Sun, Jan 11 , 2026, 09:19 PM

Source : Uni India

कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर लोकसभा (Kanker Lok Sabha) क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग (Bhojraj Nag) ने गुरुवार को दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कराकी में आयोजित पारंपरिक 'कोलांग महोत्सव' (Kolang Festival) में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने आदिवासी आराध्य बुढ़ादेव की विधिवत सेवा-अर्जी (पूजा) कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।  नाग ने कहा, "कोलांग नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान है, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है।" उन्होंने इसे बस्तर अंचल की प्राचीन लोकसंस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह नृत्य आदिवासी समाज की जीवनशैली, परंपरा और सामूहिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने चिंता जताई कि आधुनिकता के प्रभाव में ऐसी पारंपरिक कलाएं विलुप्त हो रही हैं, इसलिए इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

सांसद ने खुद ग्रामीणों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र 'मादरी' बजाई और कोलांग नृत्य में भाग लेकर आदिवासी संस्कृति के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। उनके नृत्य में शामिल होते ही पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति देवेंद्र टेकाम, धर्माचार्य शेरसिंह आंचला, सरपंच जवाहर ठाकुर, महोत्सव समिति अध्यक्ष लल्लूराम पुड़ो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मादरी की थाप पर कोलांग नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने गांव को उत्सव में रंग दिया। इस महोत्सव के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups