Pakistan Gas Blast : इस्लामाबाद में विवाह समारोह में गैस सिलेंडर विस्फोट में छह की मौत, नौ घायल

Sun, Jan 11 , 2026, 02:40 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Capital Islamabad) में रविवार तड़के एक विवाह समारोह में गैस सिलेंडर फटने (Gas cylinder explosion) से एक नवविवाहित जोड़े सहित कम से कम छह लोगों की मौत (Six died) हो गयी और अन्य नौ घायल (Nine injured) हो गये। 
इस्लामाबाद के उपायुक्त इरफान नवाज मेमन (Irfan Nawaz Memon) ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार आज तड़के एक रिहायशी इमारत में हुआ। हादसे के समय इमारत में शादी की रस्म चल रही थी। विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गयी और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।
अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे सभी 15 लोगों को बचा लिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अधिकारियों के अनुसार, धमाके से आसपास के कम से कम चार घर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और विस्तृत जांच के बाद धमाके के सही कारण का पता चल पाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups