Weather Alert: बिहार में ठंड, 15 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी

Sun, Jan 11 , 2026, 01:58 PM

Source : Uni India

पटना। राजधानी पटना (Capital Patna) समेत बिहार (bihar) के कई जिलों में रविवार को धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण ठंढ और कनकनी (Frost and biting cold) बनी रही और मौसम (Weather) विभाग के अनुसार राज्य में 15 जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे (Cold wave and dense fog) का असर जारी रहने के बाद 16 जनवरी से धीरे- धीरे मौसम में राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 जनवरी को पूरे बिहार में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 13 जनवरी को भी हालात लगभग ऐसे ही बने रहेंगे। वहीं 14 जनवरी को जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बांका को छोड़कर शेष जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट घोषित किया गया है।
15 जनवरी को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में भीषण शीतलहर दर्ज की गई। पूर्णिया, छपरा, दरभंगा, अररिया, मधेपुरा, वैशाली, सहरसा, अरवल और मुंगेर के कुछ इलाकों में भीषण शीतलहर का प्रभाव देखा गया, जबकि पटना और भागलपुर के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रही।
तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान 14.2 से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। औरंगाबाद में सर्वाधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में दक्षिण- पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान लगभग स्थिर रहा।
न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। गयाजी में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान 4.2 से 10.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दक्षिण- पश्चिम बिहार के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि बाकी हिस्सों में इसमें खास बदलाव नहीं हुआ।
कोहरे ने जनजीवन को सबसे अधिक प्रभावित किया है। बीते 24 घंटों में सबसे कम दृश्यता पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में दर्ज की गई, जहां दृश्यता घटकर मात्र 40 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में फिर से क्रमिक गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को ठंढ और कोहरे को देखते हुये सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups