Jaunpur Incident: पति ने दिखाई हिम्मत, जौनपुर में पत्नी की करायी प्रेमी से शादी; दिया आशीर्वाद!

Sat, Jan 10 , 2026, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जौनपुर: रिश्तों में अक्सर टकराव, झगड़े और मुकदमे देखने को मिलते हैं, लेकिन जौनपुर में एक पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसने न सिर्फ लोगों को चौंकाया बल्कि मानवीय संवेदना और त्याग की नई मिसाल भी पेश कर दी। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक गांव के निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से पूरे विधि-विधान के साथ शादी करवा दी और खुद आगे बढक़र दोनों को आशीर्वाद भी दिया। यह अनोखा दृश्य जौनपुर के कचहरी परिसर स्थित मंदिर में शुक्रवार को देखने को मिला, जहां दर्जनों अधिवक्ताओं, पति-पत्नी व प्रेमी के परिजन की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। 

पत्नी ने खड़े होकर जयमाल पहनाई, प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और पति मूक दर्शक नहीं, बल्कि इस फैसले का सबसे बड़ा गवाह और समर्थक बना। मिर्जापुर निवासी तन्जय प्रजापति की शादी वर्ष 2022 में जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र की पम्मी प्रजापति से हुई थी। वर्ष 2023 में दोनों का एक बच्चा भी हुआ। इसके बाद पति-पत्नी महाराष्ट्र में रहने लगे। इसी दौरान पम्मी अपने प्रेमी राजू बैरागी के साथ मुंबई से गांव लौट आई। घटना की जानकारी मिलने पर तन्जय ने नजदीकी थाने जलालपुर में शिकायत दर्ज कराई और फिर जौनपुर पहुंचा।

हालात को समझने के बाद तन्जय ने गुस्से या बदले की राह छोडक़र त्याग का रास्ता चुना, उसने पत्नी और उसके प्रेमी को मंदिर ले जाकर पूरे विधि-विधान से विवाह कराया और कचहरी में आपसी सहमति से लिखापढ़ी कराते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। तन्जय प्रजापति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा समय में प्रेम संबंधों के चलते कई घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे अपने साथ रखने का फैसला किया है। 

वहीं पम्मी ने कहा कि उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई थी और वह अपने पति से खुश नहीं थी। उसने बताया कि वह अपने स्कूल के साथी राजू से बेइंतहा प्यार करती है। उधर प्रेमी राजू बैरागी ने बताया कि वे दोनों साथ पढ़ते थे। उसकी शादी पहले हो चुकी थी, लेकिन पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेला था। पम्मी से बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और अब वे साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups