आरा. मद्य निषेध इकाई (Prohibition Unit) पटना के सहयोग से भोजपुर जिले के बिहियां थाना क्षेत्र (Bihiya police station) के बिहिया चौरास्ता के पास शुक्रवार को एक 12 चक्के वाले ट्रक से सडे-गले आलू के बोरे के नीचे रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब(foreign liquor) बरामद की गई है । मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को सूचना मिली थी कि पंजाब कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर बिहार की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में यह पाया गया कि ट्रक पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित है।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन से कुल 24,288 बोतलों में 8244.36 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया और ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोहतन थाना अंतर्गत सौलोर गांव निवासी गुड्डू लाल के पुत्र विजय कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 01 करोड़ के करीब आँका गया है। मद्य निषेध विभाग की जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान की यह बड़ी उपलब्धि है। इस छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 09 , 2026, 06:55 PM