भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के अवसर पर इस बार कई मंदिरों में देशभक्ति की भावना (spirit of patriotism) विशेष रूप से देखने को मिलेगी, इसके तहत मंदिरों में होने वाली पारंपरिक पतंग सजावट को इस बार देशभक्ति की धारा से जोड़ा गया है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया जाएगा। शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर (Sankat Mochan Hanuman Temple) में मकर संक्रांति के मौके पर विशेष पतंग सजावट की जाएगी। मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज ने गुरुवार को बताया कि इस वर्ष सजावट में धार्मिक भावनाओं के साथ देशभक्ति को भी प्रमुखता दी जाएगी। मंदिर में सिंदूर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हवाई हमले से जुड़े दृश्यों को दर्शाती पतंगों से आकर्षक सजावट की जाएगी।
इसी तरह रेलवे स्टेशन स्थित हटीला हनुमान मंदिर में भी मकर संक्रांति पर देशभक्ति से जुड़ी सजावट देखने को मिलेगी। मंदिर के पुजारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान पर भारत द्वारा किये गये हमले और सिंदूर से जुड़े दृश्यों को दर्शाने वाली पतंगों से मंदिर को सजाया जाएगा। इसके अलावा पेच के बालाजी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष सजावट की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार का पर्व धार्मिक उल्लास के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 08 , 2026, 12:07 PM