Junga Palace Gutted By Fire : हिमाचल प्रदेश में 300 साल पुराना जुन्गा महल आग में जलकर खाक!

Wed, Jan 07 , 2026, 07:46 PM

Source : Uni India

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जुन्गा रियासत के सदियों पुराने महल में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इस ऐतिहासिक लकड़ी के ढांचे को व्यापक नुकसान पहुँचा है। ढली थाना क्षेत्र के पुराना जुन्गा में स्थित यह महल कभी क्योंथल रियासत के मुख्यालय के रूप में उपयोग किया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जुन्गा पुलिस चौकी को दोपहर करीब 13:00 बजे पुराने महल में आग लगने की घटना की सूचना मिली।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत दमकल विभाग (fire broke) को सूचित किया। माल रोड, छोटा शिमला और बॉइलगंज से तीन दमकल गाड़ियां स्थानीय निवासियों के मदद से कई घंटे तक आग बुझाने के की कोशिश में लगी रहीं।

उन्होंने बताया कि आग महल की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई तथा पूरी तरह से लकड़ी के बने और नक्काशीदार ढांचे के कारण तेजी से फैल गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, महल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। घटना के समय महल खाली होने के कारण किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि काफी समय से उस इमारत में कोई नहीं रह रहा था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जुन्गा के पुराने महल' के रूप में प्रसिद्ध यह महल 300 साल से अधिक पुराना माना जाता है और सदियों से समय और प्राकृतिक क्षरण का सामना करते हुए खड़ा था। कभी क्योंथल रियासत की प्रशासनिक और शाही केंद्र रहे इस महल की देखरेख न होने के कारण यह धीरे-धीरे जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups