श्रीनगर। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (Peoples Democratic Party) की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लिये आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद (Chief Minister Mufti Mohammad) की परिकल्पना को अपनाना है। श्रीमती महबूबा ने बुधवार को सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधते हुए उस पर "सत्ता के लिए सौदेबाजी करने" (Foresight and wisdom) का आरोप लगाया। उन्होंने पीडीपी के संस्थापक की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीता दशक लंबा और चुनौतीपूर्ण रहा है। अगर उनके पिता आज जीवित होते तो जम्मू-कश्मीर की स्थिति ऐसी नहीं होती, क्योंकि उनके पास "दूरदृष्टि और सूझबूझ" थी।
उन्होंने कहा कि उनके पिता की नीतियां लोगों के हितों की रक्षा के लिए थीं, लेकिन उनके जीवनकाल में उन्हें अक्सर गलत समझा गया। श्रीमती महबूबा ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर का मौजूदा माहौल भय से भरा हुआ है, जहां हिरासत और अनिश्चितता के कारण परिवार तबाह हो रहे हैं। उन्होंने लाल किले पर हुए आतंकवादी हमले (terrorist attack) का ज़िक्र करते हुए कहा कि एक डॉक्टर दिल्ली गया और उसने अपनी जान ले ली। उन्होंने कहा, "कुलगाम में एक पिता ने इसलिए खुद को आग लगा ली क्योंकि उसका बेटा जेल में था। हमारे कई युवा कैद हैं, हज़ारों लोग जम्मू-कश्मीर से बाहर की जेलों में सड़ रहे हैं।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 07 , 2026, 07:08 PM