हिजाब और नकाब पर लगाया गया प्रतिबंध भारत के संविधान और संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ : राजद

Wed, Jan 07 , 2026, 04:25 PM

Source : Uni India

Ban on Hijab and Niqab: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ अहमद (Ejaz Ahmed) ने बुधवार को कहा कि बिहार में ज्वेलरी दुकानदारों (jewelry shop) की ओर से हिजाब और नकाब पर लगाया गया प्रतिबंध भारत के संविधान और संवैधानिक परंपराओं के पूरी तरह खिलाफ है। अहमद ने आज बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा के नाम पर हिजाब और नकाब को निशाना बनाना न केवल गलत है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कार्रवाई भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले संविधान के अंतर्गत नागरिकों को मिले धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों को छीनने की साज़िश का हिस्सा हैं।

 अहमद ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की साजिश में पहले से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े लोग सक्रिय हैं और अब कुछ ज्वेलरी दुकानदार उसी एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के नाम पर किसी विशेष धार्मिक पहचान को निशाना बनाना किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

राजद प्रदेश प्रवक्ता ने ज्वेलरी दुकानदारों से मांग की कि वे तुरंत इस तरह की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले तौर तरीके को वापस लें और इस दिशा में गंभीरता दिखाएं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ हिजाब और नकाब तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धार्मिक आज़ादी पर हमला है और भारत की संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups