Morena Weather Updates: मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में आज अलसुबह छाए घने कोहरे (dense fog) के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह सैर पर निकलने वाले लोग भी कम दिखाई दिए ओर कुछ गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। घना कोहरा छाए रहने पर सुबह सड़कों पर आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में आज कम रही। सुबह नौ बजे तक भी घना कोहरा छाए रहने पर सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। दृश्यता नौ बजे तक शून्य रहने और उसके बाद दृश्यता करीब पांच मीटर रहने से दुर्घटना की आशंका के कारण वाहनों की रफ्तार भी बेहद धीमी रही। मुरैना में पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण सर्दी और घने कोहरे का असर रहने पर मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
वर्तमान में जिले में पड़ रही शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के आदेशानुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। उधर शीत लहर के चले कलेक्टर मुरैना लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर शासकीय ओर निजी विद्यालयों के समय में 31 जनवरी तक परिवर्तन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुरैना जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 जनवरी 2026 तक प्रातः 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय विशेष रूप से छोटे बच्चों को अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को निर्देशित किया है कि वे आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा बच्चों की देखभाल एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे परिवर्तित समय को ध्यान में रखते हुए बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भेजें।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 06 , 2026, 12:38 PM