Indian Mountaineers: भारतीय पर्वताराहियों ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया

Mon, Jan 05 , 2026, 08:39 PM

Source : Uni India

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे स्थित गिरिप्रमी एडवेंचर फाउंडेशन (GAF) के आठ पर्वतारोहियों ने अफ्रीका महाद्वीप (Mount Kilimanjaro) की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर्वत पर सफलतापूर्वक पर्वतरोहण कर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian national flag) फहराया। उल्लेखनीय है कि माउंट किलिमंजारो दुनिया की सबसे ऊंची सात चोटियों में से एक है। तंजानिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में केन्याई सीमा के पास स्थित किलिमंजारो 19,341 फुट (5,895 मीटर) ऊंचा है। सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

जीएएफ द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में भारत, अमेरिका और नीदरलैंड के पर्वतारोहियों ने भाग लिया। टीम ने जीएएफ पर्वतारोही आशीष संजय नवांधर के नेतृत्व में चारुलता पंडित, संजीव पंडित, श्वेता कुराडे, विलास तरवाड़ी, निवेदिता शर्मा, नेहा सिकची और निधि गौतम शामिल थे। इन भारतीय पर्वतारोहियों ने इस साल के पहले पहले दिन एक जनवरी को नौ घंटे की कठिन चढ़ाई कर आखिरकार सुबह 8:45 बजे फतह कर भारतीय तिरंगा फहराया। टीम को पूरे अभियान के दौरान लगातार बारिश और भारी हिमपात का सामना करना पड़ा। पर्वतारोहियों की टीम में 25 से 63 वर्ष की आयु के पर्वतारोही शामिल थे, जिनमें पहली बार पर्वतारोहण करने वालों से लेकर अनुभवी पर्वतारोही तक शामिल थे।टीम के अधिकांश सदस्य पहले एक-दूसरे से परिचित नहीं थे। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए एकता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups