कोल्हापुर। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पूरे राज्य में चल रहे 29 नगर निगम चुनावों में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवारों को समर्थन देगी, जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar faction) और शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) शामिल हैं।
किसान नेता ने इस बारे में राज्य विधान परिषद में कांग्रेस के नेता सतेज पाटिल को एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि संगठन महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे राज्य के ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ लड़ने के लिए एमवीए का पुरजोर समर्थन करेगा। शेट्टी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि एक तरफ लोगों को जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, औश्र दूसरी तरफ सत्ताधारी पार्टी के नेता विकास के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 31 , 2025, 09:02 PM