अमेठी। अमेठी जिले में नए साल (New Year) के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन (police administration) पूरी तरह मुस्तैद है। जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक (Aparna Rajat Kaushik) ने नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार को बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। ऐसे इलाकों में पुलिस का मूवमेंट बढ़ाया गया है। पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और वाहन गश्त दोनों को सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की उपस्थिति को प्रभावी बनाने के लिए हूटर और सायरन के अधिकतम उपयोग के निर्देश भी दिए गए हैं।ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।
कौशिक ने यह भी स्पष्ट किया कि नववर्ष के मौके पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर से जांच के निर्देश दिए गए हैं। नववर्ष के दिन मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है, ताकि महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 31 , 2025, 08:53 PM