Operation Muskan: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद 52 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए!

Wed, Dec 31 , 2025, 08:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चम्पारण में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने कल अपने कार्यालय में चोरी के बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे दिए।

एसएसपी ने बताया कि इस माह बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। चुनावी कारणों से कुछ महीनों तक मोबाइल लौटाने में देरी हुई थी। इससे पहले ऑपरेशन मुस्कान के तहत 365 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 52.30 लाख रुपये है, उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत मिलते ही पुलिस आधुनिक तकनीक की मदद से खोज शुरू कर देती है। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइल खोजने के लिए पुलिस ने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां लोग आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस अभियान में आसूचना इकाई प्रभारी अमर कुमार, पुअनि ओम प्रकाश सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups