No injustice will befall: मेरे रहते किसी भी आदिवासी परिवार या उसके बच्चों के साथ अन्याय नहीं हो सकता: डॉ. इरफान अंसारी

Mon, Dec 29 , 2025, 08:48 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने धनबाद स्थित एसएनएमसीएच अस्पताल (SNMMCH hospital) से लापता हुई मासूम बच्ची की सकुशल बरामदगी पर गहरी संवेदना और संतोष व्यक्त (sympathy) करते हुए कहा कि, मेरे रहते किसी भी आदिवासी परिवार या उसके बच्चों के साथ अन्याय नहीं हो सकता। डॉ. अंसारी ने कहा कि आज एक आदिवासी मां की खोई हुई संतान को सुरक्षित उसकी गोद में सौंपना मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और संतोषजनक क्षणों में से एक है। उस मां की आंखों में दिखी राहत और खुशी ने आज सारी थकान मिटा दी। डॉ. अंसारी ने कहा कि जैसे ही एसएनएमसीएच अस्पताल परिसर से बच्ची के लापता होने की सूचना उन्हें मिली, वे अंदर से व्यथित हो गए। औलाद क्या होती है, औलाद का दर्द क्या होता है और मां से बच्चा बिछड़ने का दुख क्या होता है — इसे हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। यह घटना मेरे दिल को झकझोर गई थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील नेतृत्व और मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सरकार सही मायनों में जनता की सरकार है। इसी मानवीय और संवेदनशील शासन व्यवस्था का परिणाम है कि धनबाद पुलिस और जिला प्रशासन की तत्परता से मात्र 24 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया गया। डॉ. अंसारी ने इस सराहनीय, त्वरित और मानवीय कार्रवाई के लिए धनबाद पुलिस, जिला प्रशासन और पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आज वह मां सरकार को, मुख्यमंत्री को, मुझे और प्रशासन को दुआएं दे रही है — यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी और कमाई है।” इस गंभीर घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को सख़्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि इलाज के साथ-साथ अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष और अनिवार्य ध्यान दिया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाएं न केवल अमानवीय हैं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करती हैं, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और सभी सदर अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना की स्थिति में संबंधित संस्थान के उच्च पदाधिकारियों पर सीधी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अंसारी ने ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एक अत्यंत संवेदनशील विभाग है, जिसका सीधा संबंध राज्य की लगभग 4 करोड़ जनता से है। दिन-रात की मेहनत के बावजूद यदि ऐसी घटनाएं होती हैं, तो यह हम सभी के लिए आत्ममंथन का विषय है। हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। जनता का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और उस भरोसे की रक्षा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups