ऋषिकेश। इतिहास की सबसे निर्भीक और अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह (Sahibzada Baba Zorawar Singh) जी के वीर पुत्र साहबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को भावपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 दिसंबर को हर वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को साहबजादों की शौर्यगाथा से प्रेरणा मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि साहबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास की सबसे साहसिक शहादतों में से एक है। यह दिवस बच्चों को धर्म, राष्ट्र और सत्य के लिए अडिग रहने की प्रेरणा देता है। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस का वास्तविक महत्व समाज को समझना चाहिए। 26 दिसंबर को साहबजादों का बलिदान ही सच्चे अर्थों में बाल दिवस है, जो त्याग और साहस का प्रतीक है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने भी वीर साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 26 , 2025, 02:35 PM