जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र (Sur Sagar police station) में कायलाना रोड क्षेत्र में एक कबाड़खाने (junkyard) में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कबाड़खाना में बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां, लोहे के स्क्रैप, वाहनों के कलपुर्जे और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग लगने से आसमान में काले धुएं (black smoke rose) का गुबार उठने लगा। आग की लपटों के बीच आसपास तेज धमाकों की आवाजें भी सुनायी दीं।
कबाड़ में रखे पुराने वाहनों के टैंक, बैटरियां और अन्य रासायनिक पदार्थों के कारण धमाके हुए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और अग्निशमन विभाग की करीब 10 दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। इस दौरान कबाड़खाने में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 25 , 2025, 02:59 PM