अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ के लिये स्वीकृत हुए केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) को दूसरी जगह खोलने के विरोध में राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहे। इससे पहले सामाजिक संगठन राजगढ़ आवाज मंच के मुकेश जैमन (Mukesh Jaiman) सहित कस्बे के अन्य व्यापारियों ने पंडित भवानी सहाय चौक (Bhawani Sahay Chowk) से नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान स्थानीय नेताओं के मुर्दाबाद के नारे लगाये गये।
मुकेश जैमन ने बताया कि वर्ष 2021 में राजगढ़ के लिए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था, लेकिन राजगढ़ में भूमि का अभाव बताकर केंद्रीय विद्यालय को रैणी उपखण्ड के दलालपुरा में आवंटित करवा दिया गया, जिसे लेकर राजगढ़ कस्बे के लोगों में आक्रोश है और वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ को नहीं मिल जाये और दलालपुरा के आवंटन निरस्त नही हो जाये , तब तक आंदोलन जारी रहेगा । मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में खोलने की पुरजोर मांग की है। इस मौके पर सभी व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 25 , 2025, 12:50 PM